ईरानी मोहल्ले में घटिया सीसी रोड निर्माण की शिकायत, महापौर ने देखा सच

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। महापौर जीवर्धन चौहान, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ प्रसाद एवं पार्षदों ने शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। महापौर चौहान ने सभी कार्यों के निर्माण को गुणवत्ता के साथ समय पर करने के निर्देश ठेकेदार एवं इंजीनियर को दिए।
           सबसे पहले निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण किया गया। यहां छत ढलाई कार्य चल रहा था, जिसकी तकनीकी संबंधित पूर्ण जानकारी महापौर श्री चौहान ने इंजीनियर से ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर शहर विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इससे यहां के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की पूर्ण सुविधा मिलेगी। इससे रायगढ़ के भावी भविष्य का निर्माण होगा। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए तय समय सीमा पर निर्माण पूर्ण करने की बात कही। इसके बाद सराई भद्दर तालाब का निरीक्षण किया गया। यहां तालाब गहरीकरण कर सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान श्री चौहान ने वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधियों के सुझाव को भी प्राथमिकता देते हुए कार्य को करने के निर्देश दिए। इसके बाद ईरानी बस्ती में निर्माणाधीन सीसी सड़क का निरीक्षण किया गया। यहां गुणवत्ता विहीन कार्य की शिकायत मिली थी, जिसपर इंजीनियर को कार्य की गुणवत्ता की जांच करने और कार्यों को ठीक करने के निर्देश महापौर श्री चौहान ने दिए। इसी तरह मधुबन पारा में निर्माणाधीन नाला निर्माण का निरीक्षण किया गया। वहां के बाशिंदों ने नाला निर्माण कार्य बंद होने और इससे सड़क से आवाजाही में परेशानी होने संबंधित बात कही। इसपर महापौर श्री चौहान ने मोहल्ले वासियों के मांग के अनुरूप सड़क के पास का नाला निर्माण जल्द कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ प्रसाद, पार्षद यादराम साहू, अमित शर्मा सहायक और अभियंता अशोक सिंह भी शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment