दिव्यांग किराना दुकानदार के लिए जनदर्शन बना वरदान, कलेक्टर ने बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की दी सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। सारंगढ़ जनपद के ग्राम परसदा बड़े पंचायत निवासी अस्थिबाधित दिव्यांग शंभूलाल यादव ने आज कलेक्टर जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की फरियाद लेकर पहुंचा था। कलेक्टर ने शारीरिक रूप से कमजोर युवक की न केवल मांग पूरी की, बल्कि उसे मनचाहा हाईटेक वाहन की सौगात से नवाजते हुए विदा किया तो मारे खुशी के दिव्यांग की आंखें छलक गई।

              दिव्यांगशंभू ने बताया कि वह राइस मिल में मजदूरी करता था, जहां एक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल होने पर उसके दाएं पैर को काटना पड़ा। एक पैर नहीं होने की स्थिति में वह अब न तो कोई मजदूरी कर पा रहा हूं और ना ही कही आ जा पा रहा हूं। परिवार वालों की सहायता से जीवन यापन के लिए घर पर ही एक छोटी सी किराना दुकान का संचालन कर रहा हूं किंतु कोई साधन नहीं होने से किराना दुकान का सामान आदि लेने बाजार आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है। अपनी इसी परेशानी को कलेक्टर को बताया तो उन्होंने मदद का भरोसा दिलाया, किंतु आज ही आवेदन देने और आज ही मदद मिल जाएगी ऐसा मुझे विश्वास नहीं था।

                      कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के माध्यम से अपर कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन और डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार मारबल द्वारा दिव्यांग को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की चाभी वितरित की गई। ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांग शंभू को आने जाने में होने वाला शारीरिक कष्ट कम हो जाएगा और उसकी छोटी किराना दुकान का विस्तार करने के साथ वह अपनी आजीविका को भी बढ़ा सकेगा। दिव्यांग शंभू ने इस मदद के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के प्रति आभार प्रकट किया है।

You may also like

Leave a Comment