कोरबा में भाजपा नेत्री चंद्रकली जायसवाल के चुनाव कार्यालय का हुआ श्रीगणेश

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कोरबा (सृजन न्यूज)। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 32, पोड़ी बहार में भाजपा पार्षद प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ।

    प्रदेश भाजपा मंत्री विकास रंजन महतो की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज शर्मा, अशोक चावलानी, दीप नारायण सोनी, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्षद प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल को समर्थन देने की बात कहते हुए वार्ड के विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई। उपस्थित नागरिकों ने भाजपा के नेतृत्व पर विश्वास जताया और कहा कि वार्ड 32 में भाजपा की विजय सुनिश्चित है।

प्रदेश भाजपा मंत्री विकास रंजन महतो ने कहा कि यह कार्यालय जनता की सेवा का केंद्र बनेगा, जहां वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी अभियान को गति देने और हर घर तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान भी किया। जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प जनता की सेवा करना है और वार्ड 32 की जनता इस बार भाजपा को मौका देकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ चंद्रकली शिव जायसवाल को विजयी बनाने का संकल्प लिया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर सभी ने एकजुट होकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी शक्ति से कार्य करने का वचन दिया। इस कार्यक्रम ने न केवल चुनावी माहौल को और अधिक ऊर्जावान बनाया, बल्कि भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन को भी दर्शाया।

You may also like

Leave a Comment