सूअर शिकार के कांटे में पांव फंसने से कराह रहा था कुत्ता, एनिमल लवर ग्रुप ने किया इलाज

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ से 30 किलोमीटर दूर गांव जाकर पशु प्रेमियों ने किया डॉग रेस्क्यू

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले में एनिमल लवर ग्रुप की सक्रियता और पशुओं के प्रति सदस्यों की सेवा भावना को देखते हुए रायगढ़ से 30 किलोमीटर दूर चंद्रपुर के बुनगा से लगे हुए सिलाड़ी गाँव से एक डॉग के लिए रेस्क्यू कॉल आया।

आज सुबह एनिमल लवर ग्रुप को सिलाड़ी गाँव के युवा सोनू सिदार ने फ़ोन कर जानकारी दी की एक डॉग के पैर में सूअर को फंसाने वाला तार (ब्रेक वायर) फंस गया है। इस वजह से उसका एक पैर चोटिल हो गया और वह बुरी तरह घायल है। सूचना पर तत्काल सक्रियता दिखाते हुए एनिमल लवर ग्रुप की सदस्य भाविका पांडेय, मैडी बेरीवाल और चन्दन नामदेव ने तत्काल सिलाड़ी गाँव जाने का फैसला किया। सिलाड़ी पहुंच कर बड़ी मुश्किल से उस डॉग को अपने नियंत्रण में लेते हुए रेस्क्यू विशेषज्ञ चन्दन नामदेव के मार्गदर्शन में उसका इलाज शुरू किया गया।

                                   सर्वप्रथम प्लास और कटर की मदद से बेजुबान के पैर में फंसे तार को काटा गया। इसके बाद उस घाव को बीटाडिन लिक्विड से अच्छे से साफ करते हुए उपचार हेतु दवा लगाई गई। तत्पश्चात मल्टीविटामिन, पेन किलर, एंटी बायोटिक्स एवं आयवर मेकटीन नामक इंजेक्शन  भी लगाया गया ताकक उसके घाव में कीड़े ना लगे. अंततः रेस्क्यू के अंत में उस बेजुबान को छोड़ दिया गया जिससे उसने राहत की सांस ली।

You may also like

Leave a Comment