कलेक्टर की खरी-खरी : काम मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 3 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

पाइप लाइन नहीं बिछाने देने वाले सरपंच को धारा 40 के तहत नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में सुबह से शाम तक निरंतर एक के बाद राजस्व, पंचायत, निर्माण एजेंसी, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास, कृषि, उद्यान, पशुधन, मत्स्य, रेशम विभागों का समीक्षा बैठक लेते हुए सभी विभागों के लापरवाह मैदानी अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

      कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने पटवारियों को कहा कि राज्य शासन के सभी योजनाओं का लाभ दिलाने में पटवारी अपनी भूमिका का निर्वहन अच्छे से करें। कलेक्टर ने बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती आदि कार्य में संतोषजनक कार्य नहीं किए, ऐसे बिलाईगढ़ ब्लॉक के तीनों तहसीलों के 3-3 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन पीएम आवास के प्रगति का समीक्षा करते हुए कहा कि समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करें। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जिस गांव में नल जल चालू हैं, ऐसे गांव में ग्राम पंचायत की ओर से यूजर चार्ज लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पाइप लाइन नहीं बिछाने देने वाले सरपंच को धारा 40 के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

      कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को कहा कि सभी प्रकार के सर्वे, इलाज, संस्थागत प्रसव, एनीमिया, आयुष्मान कार्ड बनाने जैसे सभी कार्यों में अच्छे से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को कहा कि कोई भी कार्य में लापरवाही नहीं करें। इसी प्रकार कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को किसानों को खाद उपलब्धता सहित पीएम किसान सम्मान निधि, किसान पंजीयन जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को महतारी वंदन योजना के हितग्राही को समस्या को दूर करने, किशोरी, महिलाओं और बच्चों को रजिस्टर में दर्ज अनुसार पोषक तत्व प्रदान करने के निर्देश दिए।

               कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों का भवन, मध्यान्ह भोजन और पढ़ाई अच्छा होना चाहिए। कलेक्टर ने आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास अंतर्गत संचालित सभी आश्रम छात्रावास में बच्चों के 100 प्रतिशत दाखिला को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सभी अधीक्षक अपने आश्रम छात्रावास में नियमित रूप से निवास करें और बच्चों का बेहतर ख्याल रखें। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, सीईओ प्रतीक प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment