चपले कॉलेज में एनएसएस कैम्प का यादगार रहा समापन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

खरसिया (सृजन न्यूज़)। नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत खैरपाली में गत 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक रहा। शिविर के सातवें दिवस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. एमएल पटेल के मार्गदर्शन में स्वयंसेवक रंजीता, कुंती, काजल, लीना, नमिता, वेदप्रकाश तथा समस्त स्वयंसेवकों ने इतनी शक्ति हमें दे न दाता, पीटी और योगा के साथ दिन का शुभारंभ किया।

       स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी दल स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरक नारे और प्रेरक गीत को गाते और दोहराते हुए पूरी ऊर्जा तथा उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं, पंचायत भवन खैरपाली की प्रांगण और जल स्रोत के आसपास की साफ-सफाई की गई। इसमें चंद्रकला, विमला, प्रेमलता, सुमित, तपस्विनी, देवकुमारी, संजय, खुशी, आराधना, प्रीति, मनीषा, सीमा, प्रद्युम्न, जितेश, विश्वजीत, गुणनिधि, पुष्पेंद्र, अमन पटेल और कमलेश ने विशेष योगदान दिया। आज चाय-नाश्ता एवं भोजन व्यवस्था  में लक्ष्मीबाई दल वर्षा, गोमती, भोजराम, सानिया, वर्षा एवं साथी शामिल रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. एमएल पटेल द्वारा कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वालों कोधन्यवाद ज्ञापित किया गया।

       कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सरस्वती मां की पूजा एवं वंदन कर किया गया। फिर, स्वयं सेवकों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से बैच लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद काजल एवं साथी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम पटैल, विशिष्ट अतिथि जीवधन पटैल तथा श्री हरि नारायण पटैल, दिनेश पटैल, श्याम सुंदर पटैल, नूतन डनसेना, एके त्रिवेदी व हरिओम उपस्थित रहे। पुरुषोत्तम पटैल द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर स्वयं सेवकों को शुभाशीष एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

                           कार्यक्रम के अंत में नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले के प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय नोडल अधिकारी गोविंद सिंह राठिया, राष्ट्रीय सेवा योजना सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्राची थवाईत, एसके मेहर, संगीता सिदार, टीआर प्रधान, जयश्री माझी, राजेश लहरे का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।

You may also like

Leave a Comment