कोसमनारा आरओबी के पास 3 टुकड़ों में मिली महिला की लाश

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रेल्वेट्रैक में बरामद क्षत-विक्षत शव की शिनाख्ती के लिए पुलिस कर रही मेहनत

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। गुरुवार शाम शहर के कोतरा रोड थाने के पीछे रेल्वेट्रैक में एक महिला की 3 टुकड़ों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कोसमनारा आरओबी के पास हुई इस संदिग्ध घटना की असलियत जानने के लिए पुलिस मृतिका की पहचान में जुटी है।

                  सूत्रों के मुताबिक गुरुवार दोपहर कोसमनारा रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक खंबा क्रमांक 588/5 के पास तकरीबन 40 बरस की एक ऐसी महिला की क्षत-विक्षत लाश देखी गई, जो रेल्वेट्रैक में 3 टुकड़ों में बिखरी पड़ी थी। दिल को दहला देने वाले इस हादसे की सूचना आसपास फैलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लगी तो सूचना समीपस्थ थाने में दी गई।

फिर क्या, हरकत में आई सिटी कोतवाली, कोतरारोड और जूटमिल पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर हालात का जायजा लेते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि मृतिका की शिनाख्त हो सके। चूंकि, ट्रेन की चपेट में आने से महिला के पेट से नीचे का हिस्सा कटकर अलग हो चुका है, इसलिए शव को देख लोग सिहर जा रहे हैं। फिलहाल, मर्ग कायम करने वाली पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।

You may also like

Leave a Comment