गणतंत्र दिवस की झांकी देंगी विकास कार्यों की उपलब्धियों की गवाह

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ हितग्राहियों को देने के निर्देश

जशपुर (सृजन न्यूज)। कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों को गंभीरता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्माण कार्य जिनकी प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है उन कार्यों के लिए प्रथम किश्त की राशि शीघ्र जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सकें।

        कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान आगामी 26 जनवरी की तैयारी की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा सभी अफसरों  को जो जिम्मेदारी दी गई उसका गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रणजीता स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के लिए परेड की तैयारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम , जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने विभाग की उपलब्धियों पर आधारित झांकी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में मंच व्यस्था बैठक व्यवस्था, पेयजल की व्यस्था, गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण पत्र वितरण व्यवस्था सहित जरूरी सारी व्यस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
      कलेक्टर ने कहा कि अपने विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले नाम की सूची भेजते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें की वे तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हो और उनको पहले प्रमाण पत्र नहीं मिला हो जिनको पहले भी 15 अगस्त और 26 जनवरी में प्रमाण पत्र मिल चुका है। उनकी सूची नहीं भिजने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment