पंचायत चुनाव ड्यूटी में गैरहाजिर 2 गुरुजी पर गिरी निलंबन की गाज

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। कालीचरण चंद्रा शिक्षक और भरत सिंह नेताम व्याख्याता एलबी, पंचायत चुनाव ड्यूटी में अनुपस्थित रहने के कारण सस्पेंड हो गए हैं। इन दोनों को मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण हेतु निर्वाचन ड्यूटी लगाई गई थी, जिसमें ये दोनों अनुपस्थित थे।

         निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में घोर लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीन कार्य करने पर कालीचरण चंद्रा शिक्षक और भरत सिंह नेताम व्याख्याता एलबी को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

You may also like

Leave a Comment