गणित और विज्ञान के कठिन सवालों को विद्यार्थियों ने बनाया आसान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ में विकासखंड स्तरीय गणित और विज्ञान क्विज प्रतियोगिता संपन्न

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विकासखंड रायगढ़ के पीएमश्री नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल रायगढ़ में गणित एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिला कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ के निर्देशानुसार प्रत्येक माह सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणित एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता रखी जानी है। माह अगस्त में विद्यालयों ने अपने संस्था में गणित एवं विज्ञान क्विज आयोजित कर अपने संस्था से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को विकासखंड प्रतियोगिता के लिए भेजा

            विकासखंड रायगढ़ में प्रतियोगिता में सहायक संचालक श्रीमती वर्षा शर्मा, एपीसी सह जिला नोडल क्वीज प्रतियोगिता आलोक स्वर्णकार की उपस्थिति रही। उन्होंने अपने अनुभव साझा किया। विकासखंड नोडल डीपी पटेल सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम की रूप रेखा बताते हुए अपने जीवन में पढ़ाई के अनुभव को साझा किया। अनुभव को साझा करते हुए क्वीज के फायदे बताए। फिर सभी 16 टीमों ने कार्यक्रम में अपनी हिस्सेदारी निभाई, जिन्होंने लिखित परीक्षा दी। अगले राउंड में प्रवेश किया जिसमें हायर सेकेण्डरी व सेजस स्कूल टांरपाली, लोइंग, नटवर अंग्रेजी माध्यम व हिन्दी माध्यम क्वालीफाई कर पाई, जिसमें प्रथम स्थान पीएमश्री नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल रायगढ़ एवं दूसरे स्थान पर स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल लोइंग टीम रही।

                  इस कार्यक्रम में अन्य टीम हायर सेकेण्डरी स्कूल व स्वामी आत्मानंद स्कूल पतरापाली, गोरखा, महापल्ली, कोतरा, किरोड़ीमल नगर, उर्दना, गेरवानी, राजीव गांधी नगर, कांटाहरदी, जूटमिल, तिलगा, केवड़ा बाड़ी ने अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन राजकमल पटेल संकुल समन्वयक तारापुर ने किया। क्वीज का संचालन विकास मिश्रा एवं मेघा अग्रवाल नटवर अंग्रेजी माध्यम द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका व्याख्याता डीके वर्मा गोरख, एसके विस्वाल टारपाली, रितू गुप्ता महापल्ली, रमा सक्सेना गोरखा, अनुपमा तिवारी गेरवानी रही।

        कार्यक्रम में विनोद कुमार पटेल, निवास साव, नितेश कुमार प्रधान, जीके त्रिपाठी, केके पटेल, सुषमा चौहान, वेणु आडवाणी, राकेश होता, विवेक राठौर, शशिकांत सहित अन्य शिक्षकों नेअपनी अहम भूमिका निभाई।

You may also like

Leave a Comment