किराएदारों के सत्यापन और संदिग्धों की जांच के लिए खाकी हुई सख्त

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

पुलिस ने किरायेदारों के साथ होटल, ढाबा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर जाना संदिग्धों का सच

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में किराएदारों के सत्यापन व संदिग्धों की जांच का विशेष अभियान जारी है। वहीं, 19 जुलाई की सुबह सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने किरायेदारों की असलियत खंगालने की फिर कवायद की।

               अभियान ओर निकले अधिकारियों ने मकान मालिकों से कहा कि वे मकान किराये पर देते समय पूर्ण सावधानी बरतें तथा किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन करवाएं। रायगढ़ में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम द्वारा कोतवाली पुलिस की टीम के साथ रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड पर मुसाफिरों की जांच की गई।

              जवानों ने मुसाफिरों के सामानों की जांच के साथ आने-जाने की जानकारी ली, उनके पहचान पत्र चेक किये गये। एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल ने खरसिया में जवानों के साथ संदिग्धों और किरायेदार जांच में शामिल रहे। विशेष अभियान दौरान सभी क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट, कैफे धर्मशाला, गेस्ट हाउस इत्यादि पर दिन भर चेकिग अभियान चला।

             थाना प्रभारी ने अपने इलाके में होटल, ढाबे, सराय, धर्मशाला में चेकिंग कर वहां ठहरे लोगों की जानकारी हासिल की और रजिस्टर चेक किया। संचालकों को उनके यहां आकर रूकें व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने कहा गया। विशेष अभियान में दिगर प्रांत के रहवासियों को उनके शहर में श्रम या व्यवसाय करने की समझाइश दी गई।

You may also like

Leave a Comment