निगम सभापति के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ काम करने पर होगी सख्त कार्रवाई, प्रदेश स्तरीय समिति करेगी जांच

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

अनुशासन की लौ जलाएंगे, संगठन विरोधियों को सबक सिखाएंगे : मनोज शर्मा

कोरबा (सृजन न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने स्पष्ट किया है कि नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। संगठन के निर्णयों के विरुद्ध कार्य करने वालों पर सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे और इस संबंध में प्रदेश स्तरीय समिति द्वारा जांच करने की बात भी कही गई हैं।

     मनोज शर्मा ने कहा कि भाजपा अनुशासन और संगठनात्मक एकता में विश्वास रखती है। जो भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी पार्टी लाइन के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने की अपील की और कहा कि पार्टी के प्रति वफादारी और अनुशासन सर्वोपरि है।

कोरबा नगर पालिक निगम के सभापति चुनाव के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन ने इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment