रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रांतीय निकाय के आह्वान पर 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 15 मई को जिला मुख्यालय रायगढ़ में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।
इस प्रदेश व्यापी आंदोलन के बारे में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव द्वारा 5 मई को ऑन लाइन सूचना प्रेषित कर इस प्रदेश व्यापी आंदोलन की सूचना सभी जिलों में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी दे दी गई है। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में जिला रायगढ़ के अध्यक्ष अभयशंकर गौरहा, उपाध्यक्ष खुशीराम मेहर, सचिव कमल नंदे तथा संघ संरक्षक अर्जुन ताम्रकार ने दी। जारी विज्ञप्ति में सूत्रीय मांगों के बारे में बताया गया है कि मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन 2000 की धारा 49 (6) को विलोपित कर छत्तीसगढ़ सरकार का 2000 करोड़ से अधिक राशि का सालाना आर्थिक नुकसान को रोकने केंद्र की तिथि एवं दर पर “मोदी की गारंटी” के तहत पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों को एरियर सहित डीआर देने का निर्णय कैबिनेट से पारित करके भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की मांग पर पेंशन एवं भविष्य निधि संचानालय की स्थापना के बाद अब संयुक्त संचालक पेंशन और जिला पेंशन कार्यालय की तत्काल स्थापना करने केशलेस मेडिकल सुविधा का लाभ सभी सरकारी अस्पतालों के साथ सरकारी कर्मचारियों की भांति राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सभी निजी अस्पतालों में भी सुविधा देने के आदेश जारी करने और सेवानिवृत्त नियमित दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का संपूर्ण सेवाकाल को पेंशन अवधि के लिए गणना में लिए जाने एवं उन्हें भी अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भांति सभी आर्थिक लाभ दिए जाने की मांग शासन से की गई है। सभी पेंशनर्स साथियों से अपील की गई है कि 15 मई को ज्ञापन देने हेतु जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट रायगढ़ में अवश्य शामिल होवें।




