चित्रकूट में मंडल अध्यक्ष से हार गए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज : डिग्रीलाल साहू

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ में बेजाकब्जा प्रभावितों से मुलाकात करने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से सभापति डिग्रीलाल साहू ने पूछा कि नेताजी आज आपको रायगढ़ की जनता को यह भी बताना चाहिए प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रहते हुए चित्रकूट विधानसभा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष से चुनाव क्यों हार गए? आपके विधानसभा की जनता को आप संतुष्ट नहीं कर पाए तो रायगढ़ की जनता आपसे कैसे सहमत होगी।

          सभापति साहू ने आगे कहा कि तोड़फोड़ से प्रभावित जिस गरीब जनता से मिलने जा रहे हैं, उसे पहले ही पक्के आवास में शिफ्ट किया जा चुका है और उनकी समुचित व्यवस्था की जा रही है। प्रभावितों से मिलने के बाद रायगढ़ में आप विकास की राजनीति से आए बदलाव को भी देखिएगा। भाजपा विधायक ओपी चौधरी के प्रयासों से एक साल के अन्दर रायगढ़ के चारों ओर चमचमाती गुणवत्ता पूर्वक डामर सड़कें बन चुकी है। आदर्श सब्जी मंडी, नालंदा परिसर, ऑक्सीजोन का काम तेजी से शुरू हो चुका है। 44 करोड़ की लागत से मेरिन ड्राइव का टेंडर जारी हो चुका है। कायाघाट पुलिया के लिए 8.22 करोड़ स्वीकृत किए जा चुके हैं। रायगढ़ जिले में प्रवेश करने वाले सभी मार्ग फोर लेन से जुड़ेंगे।

    उन्होंने यह भी कहा कि पांच सालो में आपकी सरकार विकास की एक ईंट नहीं रख पाई और संजय कॉम्प्लेक्स हेतु स्वीकृति 15 करोड़ का इच्छा शक्ति के अभाव में शुरू नहीं कर पाई। रायगढ़ की जनता की ओर से सभापति डिग्रीलाल साहू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से पूछा कि भाजपा 18 महीनों का हिसाब दे रही है। आप रायगढ़ के कांग्रेस विधायक रहे प्रकाश नायक का पांच साल का हिसाब भी देते जाइए।

You may also like

Leave a Comment