राज्य स्तरीय पुस्तक दिव्यांगता : अधिकार अवसर और आशा का हुआ भव्य विमोचन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। दिव्यांगता : अधिकार अवसर और आशा राज्य स्तरीय पुस्तक का विमोचन गत 26 जुलाई को होटल सोलिटेयर रायपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस पुस्तक की संपादनकर्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुश्री के. शारदा हैं, जिन्होंने राज्य के विभिन्न 33 जिलों के समर्पित शिक्षकों की एक टीम बनाकर इस बहुपयोगी पुस्तक का निर्माण किया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह पुस्तक दिव्यांगजनों और उनके परिवार के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा। जब भी मेरी जरूरत हो मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा। उन्होंने पुस्तक के लिए शिक्षकों को बधाई दी। पुस्तक में दिव्यांगता से संबंधित सभी जानकारी का समावेश किया गया है। जैसाकि शासन से मिलने वाली सुविधाएं, इन सुविधाओं को पाने के लिए क्या करना होगा, किससे संपर्क करना होगा। इस पुस्तक की विशेषता बड़ी यह है कि इसमें QR कोड्स जोड़े गए हैं, जिन्हें स्कैन करने पर छात्र वीडियो सामग्री देख सकते हैं,वीडियो न केवल पाठ्यवस्तु को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
इसके अतिरिक्त यह पुस्तक दृष्टिबाधित बच्चों के लिए ऑडियो फॉर्मेट में भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे भी समान रूप से विषयवस्तु को समझ सकें। यह संसाधन सामान्य विद्यार्थियों के साथ-साथ दिव्यांग (विशेष रूप से दृष्टिबाधित) विद्यार्थियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। विशेष योगदान रायगढ़ की श्रीमती रश्मि वर्मा (व्याख्याता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय चक्रधर नगर रायगढ़) का रहा। राज्य के 38 नवाचारी शिक्षकों द्वारा लेखन में योगदान रहा। इनमें सुश्री के. शारदा, धर्मानंद गोजे, श्रीमती वसुंधरा गोजे, प्रीति शांडिल्य, चंचला चन्द्रा, महेन्द्र कुमार चन्द्रा, मंजू पाठक, श्रीमती समता सोनी, अनामिका चक्रवर्ती, संतोष कुमार पटेल, सुप्रिया शर्मा, समीक्षा गायकवाड़, खोमन लाल सिन्हा, अमरदीप भोगल, बिसे लाल, परवीन बेबी दिवाकर, डॉ. कृष्णपाल राणा, श्रीमती ममता सिंह, हिम्कल्यानी सिन्हा, वीरेंद्र कुमार, पोषण मारकण्डे, रजनी शर्मा, शिवकुमार बंजारे, सईदा खान, रिंकल बग्गा, लक्ष्मण बांधेकर, देवेंद्र कुमार देवांगन, कलेश्वर साहू, चानी ऐरी, संतोष कुमार कर्ष, रश्मि वर्मा, संतोष कुमार तारक, बलराम नेताम, अनिल कुमार अवस्थी, श्रीमती ब्रजेश्वरी रावटे, यशवंत कुमार पटेल, श्याम सोनी,श्रीमती ज्योति सराफ शामिल है।

You may also like

Leave a Comment