रायगढ़ में स्टेट बैंक ने बेटियों को दी 20 साइकिलों की सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, रायगढ़ ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत दो अलग-अलग स्कूलों की 20 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और स्कूल जाने में उनकी सुविधा बढ़ाना था।

यह वितरण समारोह संबंधित स्कूल परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्य प्रबंधक विकास शर्मा और मुख्य प्रबंधक  शैलेन्द्र तिव भी मौजूद रहे।

         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश कुमार ने कहा कि SBI शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए ऐसे प्रयास करता रहेगा। वहीं, श्री विकास शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा तक पहुंच प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और SBI इस दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। शैलेन्द्र तिव ने भी इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

   साइकिल पाने वाली छात्राओं ने बैंक के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। स्थानीय प्रशासन, स्कूल के प्रधानाचार्यों और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया, जो छात्राओं के शैक्षणिक विकास में सहायक सिद्ध होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने CSR कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थिरता के क्षेत्र में सामुदायिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

You may also like

Leave a Comment