रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी में यादगार रहा खेल दिवस

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में “खेलेगा देश खिलेगा देश, एक घंटा खेल के मैदान में” का सफल आयोजन किया गया। इसी तत्वावधान में रायगढ़ कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में खेल दिवस को पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
                    कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर शक्ति अग्रवाल द्वारा किया गया। खेल दिवस पर बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, वालीबाल, क्रिकेट जैसे खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गई। डी. फार्म, बी. फार्म, एम. फार्म में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने खेल दिवस में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
            कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को प्राचार्य डॉ. डीके प्रधान और डॉ. हरीश गुप्ता ने ईनाम वितरित किया। इस आयोजन को सुचारू से संपन्न करने में कॉलेज के प्राध्यापक जय कुमार चंद्रा, आकाश गुप्ता, विशाल राज भारती, धीरेन्द्र कुमार शांडिल्य, खगेश राम, अजय बेहरा, प्रवीण भोई, भावेश यादव, डॉक्टर ईश्वरी चौधरी, आभा रानी, कीर्ति रावत, प्रीति सिंह, तृप्ति गुप्ता, पूजा पात्रा, दिनेश यादव का विशेष योगदान रहा।

You may also like

Leave a Comment