चक्रधर समारोह में सौम्या नामदेव ने तबले की थाप पर दी आकर्षक प्रस्तुति

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह के पांचवी संगीत संध्या में रायगढ़ की नन्ही होनहार सौम्या नामदेव ने कथक नृत्य पर आकर्षक प्रस्तुति दी।

                तबले की थाप एवं अन्य वाद्य यंत्रों की बेहतर संयोजन के साथ कथक नृत्यांगना सुश्री सौम्या नामदेव ने अपनी भाव भंगिमाओं बेहतर तालमेल स्थापित किया।

          इस नन्हीं नृत्यांगना ने चक्रधर समारोह के गरिमामय मंच पर अपनी भाव भंगिमा का ऐसा जादू चलाया कि न केवल दर्शक दीर्घा में बैठे कलापारखी, बल्कि प्रशासनिक और सियासतदारों ने भी खूब तालियां बजाते हुए सौम्या को अपने स्नेहरुपी आशीर्वाद से नवाजा।

You may also like

Leave a Comment