Home राजनीतिक होली पर शराब दुकानें खुलने से खतरे में होगी सामाजिक सुरक्षा : शाखा यादव

होली पर शराब दुकानें खुलने से खतरे में होगी सामाजिक सुरक्षा : शाखा यादव

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ में होली के अवसर पर शराब की दुकानें खोलने का निर्णय पररायगढ़ में कांग्रेस ने जमकर मुखालफत की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि होली त्योहार पर शराब का विक्रय सर्व समाज के लिए हानिकारक हो सकता है। इस दिन लोग नशे में आपा खो देते हैं और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने से भी नहीं चूकते।
                 शाखा यादव का कहना है चूंकि नई आबकारी नीति के तहत पूर्व घोषित प्रत्येक वर्ष के 7 शुष्क दिवसों में 3 शुष्क दिवस हटाए गए हैं जिनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी, हिन्दुओं के धार्मिक त्योहार रंगपर्व होली एवं मोहर्रम के अवसर पर मदिरा दुकान जो पहले बंद हुआ करती थी, उन्हें खोले जाने की घोषणा छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने की है। इनको खोलने का विशेषाधिकार हर जिले के कलेक्टर को है।

यही वजह है कि युवा नेता शाखा यादव ने शासन और कलेक्टर से अपील की है कि वे समाज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पर पुनर्विचार करें व शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लें।

You may also like