स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड है समाजसेवा के लिए हमेशा तत्पर : विकास अग्रवाल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

विश्व रक्तदान दिवस में स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड ने जरूरतमंदों के लिए लगाया ब्लड डोनेट कैम्प

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। “रक्त दे, उम्मीद दे”  जीवन बचाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के अंतर्गत आज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा संयंत्र के व्यवसायजन्य स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना था।
                           कंपनी परिसर में आयोजित इस शिविर में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया। इस मौके पर स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड के कर्मचारी और कामगार उपस्थित थे, जिन्होंने समझा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे किसी की जान बचाई जा सकती है|
                               कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास अग्रवाल ने रक्तदान के महत्व पर कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है। स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड हमेशा समाज की सेवा के लिए तत्पर है और इस तरह के आयोजन आगे भी करते रहेंगे। उनकी अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन कुशल तौर से संपन्न हुआ।

                 रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड सेंटर सिविल हॉस्पिटल खरसिया के डॉक्टर एसके. राठिया एवं उनके सहयोगी के मार्गदर्शन से किया गया। ब्लड सेण्टर सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों और नर्सों की टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की और सुनिश्चित किया कि रक्तदान सुरक्षित तरीके से हो। इस आयोजन ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जीवन बचाने के इस नेक कार्य में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

You may also like

Leave a Comment