ऑटो से नगर पंचायत पहुंचे सिल्लू चौधरी, अध्यक्ष की ली शपथ

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

पेड़ की छांव तले ‘जनता का कार्यालय’, हर समस्या का होगा समाधान

घरघोड़ा/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नगर पंचायत घरघोड़ा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौधरी ‘सिल्लू’ ने गत 7 मार्च को ऑटो से नगर पंचायत पहुंचकर  शपथ ली। लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने वाले श्री चौधरी ने इस अवसर पर एक अनोखी पहल करते हुए नगर पंचायत कार्यालय के बाहर, पेड़ की छांव में एक ‘जनता का कार्यालय’ स्थापित किया। इसका उद्देश्य जनता को सुविधाजनक और सुगम प्रशासन देना है। फीता काटकर उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा, “अब जनता को किसी परेशानी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, समाधान यहीं मिलेगा।”

जनता की सरकार, जनता के द्वार

शपथ ग्रहण के बाद श्री चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि यह नगर पंचायत की नहीं, बल्कि जनता की सरकार है। जनता की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता होगी। हर नागरिक को सहज, सरल व पारदर्शी प्रशासन मिलेगा। कार्यालय के बाहर खुले में बैठने का उनका फैसला पारंपरिक सरकारी ढांचे से अलग हटकर है, जिससे लोग बिना किसी झिझक के सीधे अपनी बात रख सकें।

जनसेवा की राह पर तीसरी जीत

श्री चौधरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर कांग्रेस और बीजेपी जैसे दलों को शिकस्त दी। उनकी जनसेवा की निष्ठा और जनता से सीधा जुड़ाव ही इस ऐतिहासिक जीत का कारण बना। जनता ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया और उन्हें नगर की बागडोर सौंपी।

हर शिकायत का होगा समाधान

जनता के कार्यालय को लेकर सिल्लू भैया ने कहा कि “अब समस्या लेकर आने वालों को बंद दरवाजों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां, खुली हवा में, हर नागरिक सीधे अपनी बात कह सकेगा और त्वरित समाधान मिलेगा।”

लड्डुओं से तौले गए सिल्लू भैया

लड्डूओ से तौलकर जनता ने किया सम्मानित
शपथ ग्रहण के पश्चात सुरेंद्र चौधरी सिल्लू को नगर की आम जनता ने प्यार देते हुए लड्डुओं से तौलकर सम्मानित किया। श्री चौधरी ने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे और पूरी निष्ठा से नगर के विकास और जनसेवा के कार्यों में जुटे रहेंगे। अध्यक्ष और पूरे 15 पार्षदो को एसडीएम घरघोड़ा ने शपथ दिलाई। इस दौरान हजारों के संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। तत्पश्चात उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ।

You may also like

Leave a Comment