निशान यात्रा के लिए श्याम मंदिर में कल से लगेगी श्याम नाम की मेहंदी
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। फाल्गुन माह में नगर में श्याम जगत की संस्था श्री श्याम सरकार रायगढ़ द्वारा कृतार्थ कीर्तन का आयोजन करवाया जा रहा है। यह आयोजन का शानदार तीसरा वर्ष है। जो 20 और 21 फरवरी दो दिवसीय होगा। 20 फरवरी को बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली जावेगी। इसके लिए युवा श्याम प्रेमी कई दिनों से तैयारी में जुटे हैं।
निशान यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए यात्रा में पुष्प-इत्र वर्षा, धमाल, डीजे और एक मुख्य आकर्षण महाकाल बाजा जो एक नयापन रहेगा, मंगाया गया है। निशान यात्रा सुबह 9 बजे गांधीगंज स्थित श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होगी और शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई श्री श्याम मंदिर रायगढ़ जाएगी। मंदिर में बाबा को निशाना अर्पित किया जाएगा। उसके बाद समिति ने भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की है। निशान यात्रा के लिए 18 और 19 फरवरी श्री श्याम मंदिर रायगढ़ में दो दिवसीय निःशुल्क मेहंदी लगाई जाएगी। आयोजको ने आग्रह किया है कि जिन भी श्यामप्रेमी को मेहंदी लगवानी हो, वे श्याम मंदिर जाकर मेहंदी लगवा सकते हैं।
कार्यक्रम में दूसरे दिन 21 फरवरी को बाबा के भव्य कीर्तन गुणगान का आयोजन किया गया है, जिसमें देश के ख्याति प्राप्त भजन गायक कन्हैया मित्तल को आमंत्रित किया गया है। कीर्तन ढिमरापुर चौक रोड स्थानीय रेड क्वीन में रखा गया है जो शाम 7 बजे प्रारंभ होगा। यह कीर्तन पूर्णता निःशुल्क है एवं किसी प्रकार का वीआईपी कल्चर या वीआईपी पास नहीं है। जो प्रेमी पहले आएंगे पहले स्थान पाएंगे। आयोजको की अपील है कि अधिक से अधिक निशान यात्रा में आएं एवं बाबा के कीर्तन में आए हम सब मिलकर बाबा का गुणगान करते हुए फागुन उत्सव मनाएंगे।




