निःस्वार्थ सेवा का पर्याय बन चुकी श्याम रसोई ने पूरे किए शानदार 2 बरस

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

स्थापना दिवस पर गांधी गंज में 1 जनवरी को लगेगा भंडारा, होगा कीर्तन

रायगढ़ (सृजन न्यूज़) : नगर ही नहीं प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा के लिए प्रसिद्ध संस्था श्री श्याम रसोई 1 जनवरी को अपने सफल 2 वर्ष पूर्ण कर रही है। रसोई में प्रतिदिन दोपहर में जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरण किया जाता है। यह कार्य लगातार 2 वर्षों से प्रतिदिन चल रहा है।

   बाबा श्याम की प्रेरणा से युवा श्याम भक्तों ने 1 जनवरी 2023 को जरूरतमंद को प्रतिदिन भोजन मिले, इस उद्देश्य से रसोई की स्थापना की थी। पिछले दो वर्षों से यह रसोई लगातार संचालित है। होली और दिवाली में भी रसोई में भोजन वितरण किया गया था। इस रसोई का संचालन 101 युवा श्याम भक्तों द्वारा किया जा रहा है। इसकी चर्चा शहर, प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में भी है एवं इसकी सभी तरफ बड़ी सराहना होती है। नगर के इन सेवाभावी युवाओं की यह सोच और सेवा भावना रायगढ़ की पहचान सेठ किरोड़ीमल की याद दिलाती है। 

            1 जनवरी 2025 को श्री श्याम रसोई के शानदार 2 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। श्री श्याम रसोई अपना दूसरा स्थापना दिवस मना रहा है, जिसमें नगर वासियों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है, साथ ही बाबा श्याम के मीठे-मीठे भजनों का कार्यक्रम होगा। जिसके लिए बाबा श्याम का भव्य दरबार मनाया जा रहा है। आगामी 1 जनवरी को अपरान्ह 12:30 बजे से भंडारा प्रारंभ होगा। श्री श्याम रसोई ने नगर वासियों को अधिक से अधिक इस भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनने की अपील की है।

You may also like

Leave a Comment