जन्माष्टमी मेले के लिए श्याम मंडल ने सीएम और वित्तमंत्री को दिया न्यौता

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर की प्रतिष्ठित संस्था श्री श्याम मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राज्य के कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी के बीते रविवार नगर प्रवास के दौरान उनसे जिंदल एयरपोर्ट पर उनका फूलों का गुलदस्ता भेंटकर भावभीना स्वागत किया। इस दौरान उन्हें संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया और रायगढ़ के ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झूला उत्सव 2024 के गरिमामयी आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।

                 श्री श्याम मंडल के सक्रिय सदस्य महावीर अग्रवाल ने बताया कि श्याम मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झूला उत्सव मेले में मुख्य अतिथि के रूप पधारने का न्यौता दिया। वहीं रायगढ़ विधायक व वित्तमंत्री ओपी चौधरी को भी कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए संस्था की ओर से आमंत्रित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रायगढ़ के इस ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेले व श्याम मंडल की गतिविधियों से अवगत कराया और मेले के दौरान प्रदर्शित इस गरिमामयी झांकियां की विशेषताओं के बारे में बताया। 

           मुख्यमंत्री श्री साय व वित्तमंत्री श्री चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त की और छत्तीसगढ़ के इस ऐतिहासिक मेले में आने अपनी ओर से पूरी कोशिश करने का मंडल के सदस्य को आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्याम मंडल के सदस्य राजेश चिराग महावीर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अनिल केडिया, किशन केडिया, दीपक मित्तल, विजय बंसल सहित अन्य श्याम मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

                                   ज्ञात हो कि इस बार रायगढ़ का ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेला 24 से 28 अगस्त तक चलेगा। इस मेले में छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा व पूरे देश से लोग पहुंचते हैं। हर साल अंदाजन 5 लाख से अधिक श्रद्धालु इस मेले में शामिल होते हैं, जो गौरीशंकर मन्दिर के झूला उत्सव और श्री श्याम बाबा का दर्शन कर स्वचलित झांकियों का आनंद उठाते हैं।

You may also like

Leave a Comment