श्वेता वर्मा ने कथक नृत्य से पूरे चक्रधर समारोह में बिखेरी यश की चांदनी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। चक्रधर समारोह के चौथे दिन आज प्रख्यात कलाकार श्रीमती श्वेता वर्मा ने पूरे चक्रधर समारोह में लखनऊ घराने के कथक नृत्य प्रदर्शन से यश की चांदनी बिखेरी। श्रीमती श्वेता वर्मा मात्र 4 वर्ष की उम्र से नृत्य कला से जुड़ गई थी। 5 साल तक उन्होंने बनारस घराने के लच्छू महाराज के शिष्य द्वारा कथक नृत्य सिखा। उन्होंने कथक और भारतीय शास्त्रीय गायन दोनों में विशारद की उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में वे लखनऊ घराने के कत्थक नृत्य में निपूर्ण है।
            बता दे कि इन्होंने हर वर्ष विभिन्न नृत्यों का प्रतिनिधित्व संगीत नाटक अकादमी में किया है। कथक नृत्यांगना श्रीमती श्वेता वर्मा ने 2015  में  हॉर्टफियर, जेनेश्वर मिश्रा पार्क, लखनऊ में कथक प्रदर्शन, 2016 और 2018 में लखनऊ महोत्सव में कथक का प्रतिनिधित्व, 2019 में देव महोत्सव, बाराबंकी में प्रदर्शन,  2020 में गुरु आरती शुक्ला के साथ डिफेंस एक्सपो, लखनऊ में प्रदर्शन, 2021 में अलाउद्दीन खान संगीत समारोह मैहर में प्रदर्शन, अयोध्या के दीपोत्सव में प्रदर्शन, रामायण मेला, अयोध्या में प्रदर्शन, 2022 में अयोध्या में दीपोत्सव, सावन महोत्सव, उज्जैन में प्रदर्शन, आईआईटी रुड़की, लखनऊ के कार्यक्रम में प्रदर्शन, 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, लखनऊ में कथक (रुद्रावतार) का प्रदर्शन,  घुंघरू समारोह, जबलपुर में प्रदर्शन, 2024 में रामोत्सव अयोध्या में प्रदर्शन, आईआईटी रुड़की के कार्यक्रम में प्रदर्शन और 2025 में अस्सी घाट, वाराणसी में “घाट संध्या” कार्यक्रम में प्रदर्शन व “बांदा महोत्सव” में अपना मनमोहक प्रदर्शन देकर ख्याति प्राप्त कर चुकी है। श्रीमती श्वेता वर्मा ने बहुत ही सुंदर और सुमधुर कत्थक की प्रस्तुति दी, जिसने सभी श्रोताओं का मन मोहा।

You may also like

Leave a Comment