ओपी की पहल से वार्ड क्रमांक 21 में होगा जीर्णोद्धार कार्य
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के चक्रधर नगर स्थित वार्ड क्रमांक 21 स्थित श्रीराम कॉलोनी में बाल उद्यान जीर्णोद्धार हेतु वित्तमंत्री व विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने 46 लाख की हरी झंडी दी है। इस बहुप्रतीक्षित मांग के स्वीकृत होते ही वार्डवासियों में हर्ष की लहर है।
बजट पेश किए जाने के बाद असम के चुनावी दौरे में व्यस्त के बावजूद ओपी चौधरी आम जनता से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को पूरी शिद्दत से पूरा करते है। बाल उद्यान जीर्णोद्धार के लिए मिली इस स्वीकृति से रायगढ़ की जनता को कई लाभ होंगे। इससे वार्ड वासियों को अब स्वच्छ और हरा-भरा स्थान मिलेगा, जहां वे अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं, साथ ही बच्चों को खेलने के लिए एक सुरक्षित स्थान मिल सकेगा।
बाल उद्यान जीर्णोद्धार से बच्चों को खेलने के लिए एक सुरक्षित स्थान मिल सकेगा, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सकेगा। ओपी की इस पहल से आसपास के वातावरण में सुधार होगा, वहीं वार्ड वासियों सहित आसपास के लोगों को शुद्ध हवा हासिल हो सकेगी। बाल उद्यान का जीर्णोद्धार होते ही स्थानीय निवासियों को रोजाना मेल मुलाकात हेतु एक साझा स्थान मिलेगा, जहां वे आसानी से एक दूसरे से मिल सकते हैं इससे सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।




