शिवम मोटर्स ने कुर्की के डर से जमा किया बकाया 17.53 लाख

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के छातामुड़ा बायपास चौक के प्रतिष्ठित शिवम मोटर्स से निगम प्रशासन ने 1 नहीं, बल्कि 15 बरस से बकाया राशि वसूल की है। दरअसल, शिवम मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड के संचालक ने कुर्की के डर से ही सही, मगर 17 लाख 53 हजार 31 रुपए को नगर निगम के खजाने में जमा करते हुए अपना फर्ज निभाया।

             शिवम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (टाटा मोटर्स शोरूम) छातामुड़ा बायपास रोड को उक्त अधिनियम की धारा 175 की उपधारा 1 के अनुसार वारंट क्रियान्वयन किए जाने के भय से 15 वर्षों का बकाया वसूली 17 लाख 53 हजार 31 रुपए के बकाया होने और कई बार नोटिस तामिल किए जाने के उपरांत भी बकाया राशि जमा नहीं किए जाने पर कुर्की वारंट जारी करने के आदेश होते ही शिवम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (टाटा मोटर्स शोरूम) ने 2010 से अब तक का नगर निगम के संपति कर का भुगतान नहीं किए जाने पर निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देशानुसार उक्त फर्म को 7 मई तक भुगतान नहीं किए जाने पर सम्पत्ति कुर्की किए जाने आदेशित किया गया। उक्त फर्म ने समयावधि के अंतिम दिवस कुर्की वारंट के डर से तत्काल निगम कार्यालय आकर नियमतः 17 लाख 53 हजार 31 रुपए के बकाए राशि का भुगतान किया।
       निगम कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने राजस्व टीम को बड़े दुकान फर्म आदि का टैक्स/किराया नहीं जमा करने वाले बड़े बकायादारों पर पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए संस्थानों को सील एवं कुर्की वारंट जारी करने के निर्देश दिए।

You may also like

Leave a Comment