गणेश कछवाहा ने इस्तीफा दिया, शेख कलीमुल्लाह बने ट्रेड यूनियन काउन्सिल के नए अध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

1 मई को मजदूर दिवस मनाने का लिया निर्णय

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ट्रेड यूनियन काउन्सिल रायगढ़ की गत 5 अप्रैल को हुई महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न बिरादराना संगठनों के साथियों ने उपस्थित होकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की। बैठक में श्रमिकों एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कामरेड गणेश कछवाहा ने सभा की शुरुआत करते हुए ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हो रहे हमलों श्रम कानूनों में बदलाव सहित राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत बात रखते हुए 1 मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस क्यों मनाया जाता है और उसका महत्व क्या है इसकी जानकारी दी. साथ ही स्वास्थ्य गत कारणों से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया.
        बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ट्रेड यूनियन काउन्सिल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कॉमरेड शेख कलीमुल्लाह को अध्यक्ष, कॉमरेड खगेश पटेल और कॉमरेड प्रवीण तम्बोली को उपाध्यक्ष, कॉमरेड श्याम जायसवाल को सचिव, कामरेड संजीव सेठी तथा कामरेड वेदप्रकाश अजगल्ले को सह सचिव एवं कॉमरेड सुनील मेघमाला को कोषाध्यक्ष व कॉमरेड विष्णु यादव को सहकोषाध्यक्ष चुना गया। संरक्षक के रूप में गणेश कछवाहा,बासुदेव शर्मा व प्रमोद शराफ को चुना गया। इसके अतिरिक्त संबद्ध संगठन से एक-एक नाम कार्यकारिणी सदस्य के लिये आहूत करने का निर्णय लिया गया.
        बैठक में आगामी 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सफल बनाने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों, मजदूरों की एकजुटता को मजबूत करने और श्रमिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करने का निर्णय लिया गया. बैठक में गणेश कछवाहा, प्रमोद शराफ, शेख कलीमुल्लाह, श्याम जायसवाल, प्रवीण तम्बोली, खगेश पटेल, सोनू शर्मा, मुकेश पटेल, संजीव सेठी, पीआर भास्कर, विष्णु यादव, वेदप्रकाश अजगल्ले, परमेश्वर पटेल, अखिलेश श्रीवास, वीरेन्द्र टोंडर, घनश्याम लहरे, युवराज सिंह, श्याम देवकर और नीलकंठ साहू उपस्थित थे.

You may also like

Leave a Comment