शाकद्वीपीय ब्राम्हण महिला शक्ति ने दिखाया आध्यात्म, संस्कार और मस्ती का मेल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

बालाजी मंदिर में यादगार हुआ होली मिलन समारोह

जशपुरनगर (सृजन न्यूज)। यहां की शाकद्वीपीय महिला शक्ति ने बुधवार की शाम श्री बालाजी मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समाज की महिलाओं ने कार्यक्रम में आध्यात्म, संस्कार और मस्ती को समाहित करते हुए हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने रंग-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे बधाई दी और पारंपरिक होली गीत भी गाए।

               समिति की महिलाओं ने बताया कि इस वर्ष होली मिलन का आयोजन विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। होली मिलन समारोह में विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें स्ट्रॉ गेम, बिंदी स्टिक, म्यूजिकल चेयर, फाग गीत-संगीत कार्यक्रम शामिल थे। समिति की महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। सभी ने मिलकर भगवान भास्कर के जयघोष के साथ इस रंगों के पर्व का आनंद लिया। महिलाओं ने एक- दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द और प्रेम का संदेश दिया।

चलती रहेगी परंपरा
समाज की बुजुर्ग महिलाओं ने इस आयोजन और पहल की सराहना की। उनका कहना था कि यह आयोजन महिलाओं के लिए एक विशेष मंच है, जहां वे अपनी व्यस्त दिनचर्या से अलग हटकर मिल-जुलकर त्योहार मना सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू और बाहरी जिम्मेदारियों के चलते महिलाएं अक्सर सामाजिक आयोजनों में भाग नहीं ले पातीं, लेकिन अब इस परंपरा को हर साल जारी रखना चाहिए। इस पर सभी का कहना था कि हम होली मिलन की इस परंपरा को हमेशा जारी रखेंगे। साथ ही समय समय पर अन्य सामाजिक आयोजन भी करते रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment