भाजपा और जनसेवा के बीच अरुणधर दीवान का नेतृत्व बना सेतु : बब्बल पांडेय

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ जिले के अध्यक्ष अरुणधर दीवान के नेतृत्व में संगठन ने सेवा, समर्पण और संघर्ष के साथ अपने कार्यकाल का एक वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रवक्ता चंद्रप्रकाश पांडेय (बब्बल) ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें युवा हस्ताक्षर निरूपित किया है।

     चंद्रप्रकाश पांडेय ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि अपने एक वर्षीय कार्यकाल में अरुणधर दीवान ने संगठनात्मक अनुशासन को सुदृढ़ करने, बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया है। उनके नेतृत्व में रायगढ़ जिला भाजपा एक संगठित, सक्रिय, जनविश्वास से परिपूर्ण संगठन के रूप में उभरकर सामने आया है।

श्री दीवान के कुशल मार्गदर्शन में पार्टी ने प्रत्येक वर्ग से संवाद स्थापित किया तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। उनका नेतृत्व संगठन और जनसेवा के बीच सेतु बनकर पार्टी की विचारधारा को मजबूती प्रदान कर रहा है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में पूर्ण विश्वास है कि श्री दीवान के नेतृत्व में रायगढ़ भाजपा आगामी चुनावी एवं संगठनात्मक चुनौतियों में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएगी। इस अवसर पर भाजपा परिवार उनके दीर्घकालिक, सशक्त एवं सफल नेतृत्व की कामना करता है।

You may also like

Leave a Comment