हाई स्कूल पंचपारा में आंग्ल भाषा प्रशिक्षण का द्वितीय चरण शुरू

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

पुसौर/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विकासखंड पुसौर के प्राथमिक शालाओं में आंग्ल भाषा के लिए एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाना है। इसके अंतर्गत राज्य शासन के निर्देश के अनुसार अंग्रेजी विषय को रुचिकर और गतिविधि आधारित बनाकर बच्चों को सिखाने के लिये शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार पटेल एवं विकास खंड स्रोत समन्वयक शैलेन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन में विकास खंड पुसौर के सभी प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों का दो चरणों में हाई स्कूल पंचपारा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है,जिसमें द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 7 अगस्त को प्रारंभ किया गया।

                     कार्यक्रम का शुभारम्भ विकास खंड स्त्रोत समन्वय शैलेन्द्र मिश्रा, संकुल शैक्षिक समन्वयक श्रवण कुमार साव, रीना सिंह व्याख्याता हाई स्कूल पंचपारा, दुरेन्द्र नायक शिक्षक मा. शाला पंचपारा व संस्था के शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति में विद्या की देवी मां सरस्वती के कमल रज को प्रणाम करते हुए शारदा पूजन के साथ प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया।

                             बीआरसी श्री मिश्रा और दुरेन्द्र नायक प्रशिक्षण को संबोधित करते हुये गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण लेने व अनुशासित रहकर प्रशिक्षण लेने संबंधित संदेश प्रेषित किये। प्रशिक्षक भुवनेश्वर चौहान ने आंग्ल भाषा में संबोधित करते हुये सभी महत्वपूर्ण बातो पर प्रकाश डाला। उनके द्वारा अंग्रेजी में बात करने, व्यवहार में अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करने, अंग्रेजी में परिचय देने एवं गतिविधि आधारित प्रशिक्षण आदि बिन्दुओं को समाहित करते हुए संबोधित किया।

                   इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक मंडल में भुवनेश्वर चौहान, सुमन पटेल, रश्मि नायक, हरिशंकर पटेल, अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन से तन्मय, रिया और ऋषभ भी प्रमुख रहे। प्रशिक्षण में हाई स्कूल पंचपारा एव प्राथमिक माध्यमिक शाला पंचपारा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You may also like

Leave a Comment