छत्तीसगढ़ से प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ के 30 प्रतिनिधि लेंगे भाग

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर महासंघ (AISGPF) का दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन 22 एवं 23 फरवरी 26 को हरियाणा के कुरेक्षेत्र में होने जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के 28 राज्य से पेशनर्स प्रतिनिधि भाग लेगें। छत्तीसगढ़ से इस राष्ट्रीय अधिवेशन मे प्रदेश के एक मात्र संगठन जो राष्ट्रीय स्तर से जुड़ा है। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ के 30 प्रतिनिधि प्रान्ताध्यक्ष आरके थवाईत के नेतृत्व मे इस राष्ट्रीय अधिवेशन मे भाग लेगें।
प्रान्ताध्यक्ष आरके थवाईत ने बताया कि आज की इस परिस्थिति में सेवानिवृत्त पेशनरों के कई ज्वलंत समस्याएं जैसे समय पर मंहगाई राहत की राज्य सरकारों द्वारा लाभ नही दिया जाना, कैशलेस चिकित्सा सुविधा से वंचित रखना, केन्द्र सरकार से पूर्व मे प्रदत्त रेल यात्रा सुविधा को बंद करने, आयकर के दायरे से पेशनर्स को मुक्त रखने, 8 वां वेतन आयोग के लाभ की स्पष्टता, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के पेशनरों के लिये बनाये गये अव्यवहारिक धारा 49 के प्रतिबद्धता को समाप्त करने जैसे कई व्यवहारिक विषयों पर इस राष्ट्रीय मंच पर विचार कर आवश्यक निर्णय लिया जावेगा।
