कफन दफन के लिए परिजनों की तलाश

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

दो दिन में पड़ी है मर्च्युरी में लावारिश महिला की लाश

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शहर के कोतरा रोड थाना अंतर्गत ग्राम कलमी के अमली तालाब में पिछले 14 सितंबर को एक अज्ञात महिला की लावारिश लाश मिली, जिसे केजीएच हॉस्पीटल के मर्च्युरी रूम में रखा गया है। लगभग 35 – 40 साल की उक्त महिला लाल रंग की गोल्डन सिल्वर प्रिंटेड सलवार पहनी हुई है। कोतरा रोड पुलिस उक्त अज्ञात लाश के परिजनों की तलाश में है।

                        शिनाख्त नहीं होने के कारण नियमानुसार 72 घंटे तक लाश को रखने के पश्चात दफन की प्रक्रिया पूरी की जानी है। कोतरा रोड पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान से संबंधित या कहीं गुमशुदगी की जानकारी होने पर कोतरा रोड थाना मोबाइल नंबर 7000159080 अथवा 7582093383 में सूचना देकर संपर्क कर सकते हैं। अन्यथा की स्थिति में इस अज्ञात शव का नियमानुसार कफन दफन की प्रक्रिया कर दिया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment