स्काउटिंग अनुशासन सिखाता है कर्त्तव्य : तोखन साहू

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

हिमालय वुड बैज रेनूवेशन सेमिनार में रायगढ़ के स्काउटर और गाइडर हुए शामिल

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों को सुनागरिक बनाने के साथ उन्हें आत्मविश्वास, आत्मरक्षा, स्वालंबन और देश, समाज सेवा के साथ स्काउटिंग अनुशासन से अपना कर्त्तव्य करना भी सिखाता है। उक्त उद्गार छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित हिमालय वुड बैजएक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने व्यक्त की।
                             कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ की स्काउटिंग गतिविधियां विभिन्न कार्यक्रम और शिविरों के माध्यम से गतिशील है। चाहे प्रशिक्षण शिविर हो, हाइक हो, एडवेंचर कैंप हो या राज्यपाल अवार्ड हो। जिले से राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ की स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा मिला है और बच्चे बढ़चढ़ कर सहभागी होकर अवार्ड प्राप्त कर रहे हैं।
            ज्ञात हो कि इस शिविर में ऑनलाइन पंजीयन, प्रगति पथ, स्काउटिंग में होने वाले नई शिक्षा नीति के तहत विषय, राज्य पुरस्कार की तकनीकी जानकारी, स्काउटर, गाइडर विकासात्मक जानकारी, आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी, जिला स्तर पर की समस्याओं को राज्य कार्यकारिणी में रखना आदि विषय पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ राज्य के 32 जिला से 200 प्रमुख डिग्रीधारी हिमालय वुड बैज स्काउटर, गाइडर, प्रशिक्षक बिलासपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए।

       जिला आयुक्त (भारत स्काउट एवं गाइड) अरुण कातोरे के कुशल मार्गदर्शन मे रायगढ़ जिले से महेंद्र सिंह पटेल, परमानंद बरगाह, भागीरथी चौहान, श्रीमती होलिका राठिया, जानकी ठाकुर, पुष्पा पटनायक, निर्मला गबेल शामिल हुए। कार्यकम का संचालन राज्य प्रशिक्षण आयुक्त शैलेन्द्र मिश्रा और राज्य संगठन आयुक्त विजय यादव, राज्य समन्वयक ऑन लाइन पंजीयन दिलीप पटेल ने किया। वही आभार जताया राज्य सचिव कैलाश सोनी ने।

You may also like

Leave a Comment