कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली 15 मई को

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में आज जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी और शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला व पूर्व विधायक प्रकाश नायक की उपस्थिति में हुई बैठक में संविधान बचाओ रैली की रूपरेखा कांग्रेसजनों के विचार विमर्श के साथ तय हुई।

                    बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने बताया कि संविधान बचाओ रैली जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ से 15 मई को शाम 4 बजे निकलेगी और इसका समापन आमसभा के साथ होगा। संविधान बचाओ यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस द्वारा देश की संविधान विरोधी ताकतों और समाज मे नफरत का जहर फैलाने वाली राजनीति से स्वार्थ सिद्धि में लगे लोगों के असल चेहरों को आम अवाम के सामने बेनकाब करने की कोशिश है।
              जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि यात्रा के माध्यम से कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत भी करते हुए कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य भी करेगी। यही वजह है कि संविधान बचाओ रैली को भी जिले और विधानसभा स्तर पर आयोजित करने की रणनीति बनाई गई है। पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि पूरे प्रदेश से सरकार के खिलाफ कई छोटे बड़े मुद्दे सामने आ रहे हैं। प्रदेश में आपराधिक प्रवृत्तियां भी  जरूरत से ज्यादा बढ़ गई हैं। सरकार इन्हें रोकने में पूरी तरह से असफल हो चुकी है और संविधान विरोधी ताकतें प्रदेश में प्रतिकूल वातावरण निर्मित कर रहीं है। बीजेपी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने से बाज नहीं आ रही है इसलिए अब कांग्रेस पार्टी सभी जिलों में स्थानीय स्तर पर भी संविधान बचाओ यात्रा निकाल रही हैं जिसका व्यापक जनसमर्थन मिलेगा इसमे कोई दो राय नहीं है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलेट के नेतृत्व में बिलासपुर में 8 मई को आयोजित संविधान बचाओ यात्रा मुंगेली नाका मैदान से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगी उसमें भी रायगढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में शामिल होने का आव्हान किया गया है।
   बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, विकास शर्मा, शाखा यादव, विकास ठेठवार, सलीम नियारिया, संगीता गुप्ता, अरुण गुप्ता, दयाराम धुर्वे, शकील अहमद, सुनील आनन्द, राजेश कछवाहा, गोविंद साहू, प्रमोद देवांगन, राजेन्द्र यादव, वकील अहमद, प्रदीप विजय चन्द्र टोप्पो, रत्थू जायसवाल, अमृत काट्जू, आरिफ हुसैन, रिंकी पांडेय, वीनू बेगम, संजुक्ता सिंह, रंजना पटेल, रुक्मणि साहू, विपिन बिमला, सोनू पुरोहित, विजय टंडन उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक़्ता विनोद कपूर ने मीडिया को दी।

You may also like

Leave a Comment