2
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ कांग्रेस परिवार में तन, मन, धन से जुड़कर जमीनी कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका निभाने में अग्रणी युवा नेता सौरभ अग्रवाल का अब सियासी कद बढ़ गया है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के महामंत्री पद का दायित्व दिया गया है।
आज प्रदेश कांग्रेस द्वारा रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है इसी में शहर कांग्रेस के महामंत्री रहे सौरभ अग्रवाल को अब पूरे जिला ग्रामीण का महामंत्री बनाया गया है। सौरभ की इस नियुक्ति से सभी साथियों और शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। सबके द्वारा सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से बधाई का संदेश दिया जा रहा है।



