59
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सर्व ब्राम्हण समाज के लिए कल 19 अप्रैल को बैठक रखी गई है, जिसमें भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के दिन भव्य शोभा यात्रा एवं झांकी निकाली जानी है।
इस उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण समाज को सूचित किया जाता है कि 19.अपैल को हंडी चौक स्थित परशुराम मंदिर में रात 8 बजे बैठक रखी जा रही है, जिसमें सामूहिक विचार विमर्श कर शोभा यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। वहीं, 30 अप्रैल की रात को भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने सर्व ब्राम्हण समाज से आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बैठक में उपस्थित होकर भगवान परशुराम की शोभायात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग करें।




