निकरा परियोजना के प्रभाव से सरिता पटेल बनीं महिलाओं के लिए मिसाल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ में निकरा परियोजना संचालित है। निकरा ग्राम नवापारा, विकासखंड खरसिया की श्रीमती सरिता पटेल ने मिसाल कायम करते हुए क्षेत्र के महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन रहे है। उन्होंने खुद अपने खेत में अपने पति का साथ देते हुए ट्रैक्टर चलाने के साथ-साथ सीड ड्रील मशीन से गेहूं की कतार बोनी कर अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

                                श्रीमती सरिता पटेल के इस साहसपूर्ण कार्य को जिले के किसान बंधु एवं कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिक प्रशंसा करते हुए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं, जो अपने पति तेजराम पटेल का कृषि कार्य में सहयोग देते हुए महिला सक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत कर रहीं हैं केंद्र द्वारा गेहूं और सरसों की सीड ड्रील मशीन से कतार बोनी का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें किसानों की भागीदारी उत्साहवर्धक रूप से देखी जा रही है।

             इस तकनीक से न केवल समय, श्रम और पैसे की बचत होती है, बल्कि अधिक उत्पादन भी लिया जा सकता है। इस तकनीक के द्वारा फसल प्रबंधन में बहुत ज्यादा मदद मिलती है। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से सीड ड्रील मशीन प्रदान कर गेहूं और सरसों की कतार बोनी की जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा समय-समय पर कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से युवा एवं महिला कृषकों को तकनीकी जानकारी दी जाती है।

केंद्र के निकरा परियोजना के प्रमुख अनुदेशक डॉ. बी. एस. राजपूत, सहायक अनुदेशन डॉ. के. डी. महंत एवं वरिष्ठ अनुसंधान सहायक डॉ. मनोज कुमार साहू के मार्गदर्शन निकरा गांव में सीड ड्रील मशीन से गेहूं की कतार बोनी को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है जिसे अन्य किसानों द्वारा भी अपना अपनाया जा रहा है। निकरा परियोजना में चार घटकों के अंतर्गत कार्य करते हैं, जिसमें नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट फसल उत्पादन, पशुपालन एवं संस्थागत कार्यक्रम से संबंधित होते हैं।

You may also like

Leave a Comment