रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के चांदमारी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी की धूम रही। शिक्षा के मंदिर में पढ़ने वाले बच्चों ने शिक्षकों के संग माता सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए विद्यावादिनी का आशीर्वाद भी लिया।
राज्यपाल पुरस्कृत प्रधान पाठिका डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने अपनी कविता पढ़ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, वंदना, शालेय शिक्षकों, स्टाफ और बच्चों के साथ मां शारदे की पूजा कर शाला की प्रगति, शांति सह विद्या के अधिकार के लिए प्रार्थना करते हुए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सबके चेहरे पर उत्साह झलक रहा था। पूजा पश्चात् सभी ने भोग-प्रसाद ग्रहण किया।
शिक्षा के मंदिर में बेहद सादगी, किंतु गरिमामय वातावरण में नौनिहालों ने सरस्वती वंदना करते हुए वीणावादिनी के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था भी जताई।




