सरस्वती शिशु मंदिर में यादगार रहा सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के राजीव नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में आचार्या श्रीमती अन्नू चौहान ने “नवयुग का नव विचार आया” व्यक्तिगत गीत प्रस्तुत किया । श्रीमती स्नेहा तिवारी महिला समन्वय (विभाग संयोजिका) मुख्य अतिथि, सुजाता साहू, महिला समन्वय (विशिष्ट अतिथि) एवं सुमन दुबे (अध्यापिका) ने दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
              भारतीय परम्परा के अनुसार विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की वंदना कविता तिवारी (आचार्या) एवं मंचासीन अतिथियों का पुष्प गुच्छ तिलक रोली लगाकर स्वागत सुषमा होता (आचार्या) और योगिता राठौर (आचार्या) ने किया। वहीं कार्यक्रम का प्रस्तावना कथन श्रीमती सुषमा होता (आचार्या) ने किया। आचार्या अन्नू चौहान ” हम ही मातृ शक्ति हैं ” सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि स्नेहा तिवारी ने कुटुम्ब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला। वहीं, सुजाता साहू ने भारत के विकास में महिलाओं का योगदान विषय पर प्रकाश डाला।
‌ कार्यक्रम की अगली कड़ी में आयोजक विद्यालय के बहनों ने वीरांगनाओं के रूप में अपने शौर्य की गाथा का मनमोहक और आकर्षक झांकी प्रदर्शन किया गया। इनमें खुशी यादव ने शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा, जैसिका बरेठ ने रानी दुर्गावती, माही मालाकार ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, फ्रिंसी देवांगन ने महारानी पद्मिनी, सिमरन वस्त्रकार ने अहिल्याबाई होलकर, नैंसी देवांगन ने कृष्ण भक्त मीरा बाई के रूप में अपने शौर्य, भक्ति, शक्ति और जौहर की गाथा की सुन्दर प्रस्तुति दी। आचार्या तीजा पटवा ने सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का अनुभव कथन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अन्त में श्रीमती रेवती मालाकार (आचार्या) ने श्रीमद् भगवद् गीता में वर्णित नारी के सप्तशक्ति – कीर्ति: श्रीवाक् च नारीणाम् स्मृतिर्मेधा धृति: क्षमा इन सप्तगुणों को दृष्टिगत रखते हुए ” संकल्प ” लिया। फिर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर बीरेंद्र विश्वकर्मा विभाग समन्वयक (रायगढ़), संस्था प्रमुख जगदेव प्रसाद पटेल (प्राचार्य), श्यामलाल पटेल (आचार्य), रजनी थवाईत (आचार्या), तृप्ति ओगले (लिपिक आचार्या) ममता वंजारी (आचार्या) , श्रीमती कविता तिवारी (आचार्या), विजयालक्ष्मी पटेल (आचार्या), अंजू चन्द्रा (आचार्या), मोना यादव (आचार्या), दीपिका साहू (आचार्या), फूलेश्वरी लहरे (आचार्या), कार्यकर्ता सरस्वती देवांगन, तुलसी यादव, शकोयली सोना, सूरज साहू, बजरंग यादव एवं मातृशक्तियों की उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment