32
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर 25 जनवरी को सृजन सभाकक्ष कलेक्ट्रेट परिसर रायगढ़ में रंगोली प्रतियोगिता में सेजेस चक्रधर नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतिभागी छात्राओं में कुमारी मनौती भारती, रितेश्री चौहान, नंदिता मेहर, क्षमता देवांगन, पूनम बरेठ, रितिका पाउले, शगुफ्ता ने रंगोली प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सबका मन मोह लिया।
प्राचार्य राजेश डेनियल के उत्साहवर्धन और राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका रश्मि वर्मा के मार्गदर्शन में श्रीमती कविता मेहर तथा प्रियंका के सहयोग से विद्यालय को यह गौरव प्राप्त हुआ।




