111 दिव्यांगों को मिला नयी जिंदगी का सहारा
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। समाजसेवा के क्षेत्र में कामयाबी का नव इतिहास बना रहा रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के सदस्यों ने एक बार पुनः निःशुल्क 5 दिवसीय प्रभा फुट कृत्रिम पांव वितरण शहर के अग्रोहा भवन में आयोजित कर समाज को उत्कृष्ट मानवता का परिचय दिया। जब जिंदगी से बेबस हुए लोग जब अपने पैरों से खड़े होकर चले और देशभक्ति गीत संग मुस्कुराते हुए थिरके तो वह पल भी हर किसी के लिए यादगार बन गया। आज 4 साल के बच्चे की चेहरे की मुस्कान देखने को मिली, आज अपने पैर पर चलकर अपने घर गया।
गणेश वंदना व राष्ट्र गान से हुआ आगाज – सर्वप्रथम क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजू अग्रवाल, भावनगर से आए शरद सेठ, बिलासपुर से आए रोटेरियन पवन नालौटिया, समाजसेवी नंदकिशोर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, कुंदन लाल अग्रवाल (ओम रूपेश) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज भगवान गणेश की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात सदन में लोगों ने राष्ट्र गान मधुर स्वर के साथ किया। इसके पश्चात आमंत्रित अतिथियों का क्लब के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सेवा रोटरी रॉयल की परंपरा – कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कहा कि मुझे भी कई बार क्लब के कार्यक्रम में शामिल होने का सुअवसर मिला। वास्तव में क्लब के सभी सदस्य समाज के जरुरतमंद लोगों की सेवा पवित्र मन से करते हुए अपने सामाजिक दायित्व को बखूबी निभा रहे हैं। जो निःसंदेह ही तारीफे काबिल है। इन्हीं सेवा भाव से समाज के प्रति सदैव संकल्पित और समर्पित रहें। पुनः सभी सदस्यों को इस नेक पहल के बेहद बधाई। वहीं डॉ. राजू अग्रवाल ने कहा कि शहर में तीन दशक पहले से सर्वप्रथम रोटरी क्लब ने ही सेवा कार्य की शुरुआत की है जो निर्बाध गति से आज जारी है। इस शिविर के माध्यम से जिन दिव्यांगजनों को एक नयी जिंदगी मिली है। उसकी खुशी को बयां नहीं किया जा सकता। क्लब के सदस्यों को हृदय से बधाई। गुजरात जामनगर के समाजसेवी शरद सेठ ने कहा कि रायगढ़ रोटरी रॉयल के सदस्यजो मानव सेवा का इतिहास बना रहे हैं इससे समाज के लोगों का भला हो रहा है, साथ ही भावी पीढ़ी को भी सेवा कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी। रोटेरियन पवन नालोटिया ने कहा कि हम सभी सदस्य यूँ ही जनसेवा कार्य में मिलजुल कर हर संभव प्रयास करेंगे ताकि समाज के जरुरतमंद लोगों का अधिक से अधिक संख्या में हित हो। मानव सेवा ही रोटरी का मूल उद्देश्य है ।
111 दिव्यांगजनों को मिला नव जीवन – निःशुल्क कृत्रिम प्रभा फुट वितरण का शिविर आयोजन समाज के अधिक से अधिक दिव्यांगजनों की सहायता के पवित्र उद्देश्य से किया गया था। इसमें यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व जिले के आसपास के जरुरतमंद लोग शामिल हुए। वहीं विशेषज्ञों की उपस्थिति में चयन के पश्चात 111 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए।
इनका रहा योगदान – निःशुल्क कृत्रिम प्रभा फुट वितरण शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष दयानंद अग्रवाल, कार्यक्रम चेयरमैन आशीष महमिया, संदीप अग्रवाल कार्यक्रम चेयरमैन और सचिव नवनीत अग्रवाल, आशीष अरोड़ा, सुशील रामदास, विजय अग्रवाल, डॉ. मनीष बेरीवाल, मुकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश मोदी, आशीष महमिया, संतोष अग्रवाल,अजय जिंदल, अंकित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, अशोक गर्ग, दिलीप अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मयंक केडिया, मुकेश अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, पंकज गोयल, प्रतीक अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, शक्ति अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सूर्यकांत अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, आशीष मित्तल, सौरभ बट्टीमार का सराहनीय योगदान रहा। मंच संचालन शिक्षाविद राजेश डेनियल ने किया।




