बैकुंठपुर के बाशिंदों को 7.35 लाख की सीसी रोड की मिली सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने वार्ड क्रमांक 14 के लोगों के संग किया भूमिपूजन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के बैकुंठपुर स्थित वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद अनुपमा शाखा यादव के वार्ड में अशरफ खान घर से लेकर बाजपेई घर तक 7.35 लाख राशि से बनने वाली सीसी रोड के निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ।
                     विदित हो कि इस कार्य का टेंडर ठेकेदार संदीप पांडेय ने प्राप्त किया था और जिसे अनुबंध की शर्तों अनुसार 3 माह में पूर्ण किया जाना है। सीसी रोड की सौगात मिलने से क्षेत्रीय लोगों में हर्ष की लहर है।
        आज इस भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहल्ले के गणमान्यजन सेवानिवृत्त प्रोफेसर भागीरथी पटेल, अकरम खान, विवेक बाजपेई एवं जय अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment