27
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस पार्षद पद हेतु प्रत्याशी रहीं शालू अग्रवाल ने विज्ञप्ति जारी कर रायगढ़ खाद्य विभाग से मांग की है कि वार्ड नंबर 19 की राशन दुकान को वार्ड क्षेत्र में ही खोला जाए। चूंकि, वर्तमान में राशन दुकान मरीन ड्राइव पर है जो वार्ड क्षेत्र से बाहर है, ऐसे में स्थानीय लोगों को राशन संबंधित कार्य के लिए दूर जाना पड़ता है।
शालू अग्रवाल ने खाद्य विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि वार्डवासियों के हित और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द उक्त दुकान को वार्ड में खोला जाए जिसे सभी हितग्राहियों को उचित और सरलता से लाभ मिल सके।




