रामाधीन पेट्रोल पम्प हुआ सील, 4.35 लाख चुकता नहीं करने पर निगम ने गिराई गाज

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स वसूली अभियान के तहत बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में निगम की टीम द्वारा आज उर्दना स्थित रामाधीन पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है।
          नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत उन करदाताओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिनके द्वारा लंबे समय या फिर बड़ी राशि टैक्स जमा नहीं किया गया है। इसी कड़ी में उर्दना स्थित रामाधीन पेट्रोल पंप पर वर्ष 2022-23 से कुल ₹4,35,574 का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया पाया गया। निगम द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके संबंधित संचालक द्वारा भुगतान नहीं किया गया। संचालक द्वारा लगातार अनदेखी के चलते निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया। इस कार्रवाई से अन्य बकायेदारों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।  

                  निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने स्पष्ट किया है कि प्रॉपर्टी टैक्स नगर विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत है। समय पर टैक्स जमा नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने निगम क्षेत्र के सभी करदाताओं से सीलिंग, कुर्की एवं अन्य विधिक कार्रवाई से बचने समय पर संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर एवं यूजर चार्ज, दुकान किराया का भुगतान करने की अपील की है। नगर निगम का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और बकाया वसूली को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। निगम का राजस्व विभाग अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा, जहां पहुंच कर निगम क्षेत्र के सभी करदाता अवकाश के दिन भी कार्यालय समय पर संपत्ति, समेकित, जलकर, दुकान किराया एवं यूजर चार्ज जमा कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment