शहादत दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की शहादत दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश मेहर ने जिला कांग्रेस के प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव व उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ दिवंगत नेता की स्मृति तस्वीर पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके साथ कांग्रेसजनों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।

          कार्यक्रम में कांग्रेसजनों को पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश मेहर ने बताया कि 21वीं सदी में भारत को आधुनिकीकरण के पथ पर ले जाने वाले, करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, महिला प्रतिनिधित्व के अग्रदूत, सहिष्णुता, सद्भावना व बलिदान की पहचान, शान्तिदूत व राष्ट्र निर्माता, भारत रत्न राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर हम विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

       जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है। मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष कर युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। आज हम सब उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करते हैं।

         कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश मेहर, संतोष राय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल (चीकू) नारायण घोरे, जिला कांग्रेस महामन्त्री शाखा यादव, विकास शर्मा, शिव शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष विकास ठेठवार, संतोष चौहान, विनोद कपूर, संजय चौहान, अमृत काटजू, कामता पटेल, नरेश जायसवाल, राजेश कछवाहा, उज्ज्वल मिरी, राजू चौहान, संजय सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment