अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राजा खान बनें रायगढ़ अध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

नवरतन शर्मा, संजय शर्मा और नरेंद्र चौबे कार्यकारिणी में शामिल

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)।  संयुक्त पत्रकार महासभा के दौरान अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने रायगढ़ जिला अध्यक्ष के पद पर युवा पत्रकार राजा खान की नियुक्ति की है। साथ ही रायगढ़ जिले के तीन वरीय पदाधिकारियों में पत्रकार नवरतन शर्मा को प्रदेश सहसचिव, पत्रकार संजय शर्मा और पत्रकार नरेंद्र चौबे को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है।

         प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि संगठन का एकमात्र उद्देश्य राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाना है। संगठन ने इस उद्देश्य के साथ देश के 16 राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को राष्ट्रीय स्तर उठाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा ,बिहार, मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और तेलंगाना सहित अन्य राज्यों के पत्रकारों को पत्रकार सुरक्षा कानून की मुहिम से जोड़ा है ताकि देश के किसी भी राज्य का पत्रकार पीड़ित और प्रताड़ित न हो। अखिल भारतीय पत्रकार समिति पत्रकार सुरक्षा कानून की लड़ाई लड़ने वाला देश का पहला और सबसे बड़ा संगठन है।

You may also like

Leave a Comment