इंटरनेशनल डांस कॉम्पीटिशन में रायगढ़ की बेटियों ने जीते पुरस्कार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

आयत डांस एकेडमी के छात्राओं ने भिलाई में दिखाया दम


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। संस्कारधानी भिलाई के ऑडिटोरियम का मंच रंग बिरंगी परिधानों ताल लय और नृत्य कि मोहक छटा से सराबोर हो उठा, जब रायगढ़ की उभरती हुई प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर अपने नृत्य कला का प्रदर्शन किया।
रायगढ़ की प्रतिष्ठित आयत डांस एकेडमी की संचालिका और अंतराष्ट्रीय नृत्यांगना गुरू तब्बू परवीन की छात्राओं ने गत 5 अक्टूबर को भिलाई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता देश राग डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल एंड कंपीटेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए।भिलाई में आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत के अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों ने शास्त्रीय, अर्थ शास्त्रीय, लोक नृत्य, गायन और वादन की प्रस्तुतियां दीं, लेकिन रायगढ़ की इन युवा प्रतिभाओं ने अपनी कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रायगढ़ की लाड़लियों ने लहराया परचम

नृत्य गुरु तब्बू परवीन के कुशल नृत्य प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम से आयत डांस एकेडमी की छात्राओं ने अपनी मेहनत और कला का लोहा मनवाते हुए विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किए। तब्बू परवीन को ज्ञान स्त्रोत सम्मान से नवाजा गया।

प्रथम पुरस्कार दिविशा शर्मा, ह्रितवी अग्रवाल,
कियाना मोटवानी, श्रीनिका अग्रवाल और चेतल चौहान।अनुजा बाजपेयी, द्वितीय पुरस्कार, कृष्णावी सिंह, नाव्या सिंह, राव्या कौर टुटेजा, अवंतिका मेहता, दिविशा बोंदिया, राधा अग्रवाल अपनी प्रभावशाली कथक प्रस्तुति के लिए रहीं।कार्यक्रम में आयत डांस एकेडमी की संचालिका तब्बू परवीन को वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर ज्ञान स्रोत गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया, जो उनकी छात्राओं की सफलता में उनके अथक परिश्रम मार्गदर्शन और योगदान का प्रमाण है।
ज्ञात रहे कि सब जूनियर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता जिंदल स्कूल में अध्ययनरत डिविशा शर्मा टूटी कलम के संपादक और आईएनडी 24 न्यूज़ के संवाददाता टिल्लू शर्मा की पोती हैं।

You may also like

Leave a Comment