टैटू आर्टिस्ट मैडी बेरीवाल ने नारी शक्ति की मिसाल को दी बधाई
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम में अग्रणी रायगढ़ की बिटिया ने देश की राजधानी में कला और संस्कार धानी नगरी की माटी का मान बढ़ाया है।
नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रायगढ़ की अधिवक्ता ममता सिंह ने अपने समक्ष त्रिपुरा की प्रतिद्वंदी को हराकर “गोल्ड मैडल” हासिल कर न केवल शहर, बल्कि छत्तीसगढ़ को भी गौरवान्वित किया है।
किक बॉक्सिंग जैसे चुनौती पूर्ण क्षेत्र में महिला होने के बावजूद अपनी प्रतिभा के दंभ पर गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाली एडवोकेट ममता सिंह की इस चमकीली उपलब्धि पर टैटू आर्टिस्ट मैडी बेरीवाल ने बधाई देते हुए रायगढ़ की होनहार बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।