प्रमोशन : एएसआई कोका, कुसुम और मिंज बने सब इंस्पेक्टर

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले के पुलिस विभाग में लंबे समय से खाकी वर्दी पहनकर ड्यूटी निभा रहीं 2 महिला समेत 3 सहायक उपनिरीक्षकों की पदोन्नति हुई है। पुलिस कप्तान दिव्यांग कुमार पटेल ने सादगी लेकिन गरिमामय माहौल में अपने चेम्बर में एएसआई संध्या रानी कोका, कुसुम कैवर्त्य और दिनेश कुमार मिंज के कंधे पर पूरे सम्मान के साथ स्टार लगाते हुए उन्हें सब इंस्पेक्टर की नई जिम्मेदारी से नवाजा है।

        छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों में पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिया गया है। पदोन्नत के तहत जिला पुलिस रायगढ़ के तीन सहायक उप निरीक्षक संध्यारानी कोका, कुसुम कैवर्त्य और दिनेश कुमार मिंज को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई।

                              आदेश के फलस्वरूप आज पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने इन तीनों सहायक उपनिरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगाया गया और पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए उप निरीक्षकों को निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

You may also like

Leave a Comment